Skip to main content

पॉलिसीधारक को किसी भी हॉस्पिटल में 100% कैशलेस ट्रीटमेंट और क्लेम सेटलमेंट मिलेगा, Health Insurance में नई सुविधाएं ला रहा बीमा नियामक

पॉलिसीधारक को किसी भी हॉस्पिटल में 100% कैशलेस ट्रीटमेंट और क्लेम सेटलमेंट मिलेगा, Health Insurance में नई सुविधाएं ला रहा बीमा नियामक

Health Insurance




Health Insurance Claim Settlement & Cashless Treatment: देशभर में कॉमन कैशलेस नेटवर्क और 100% कैशलेस सिस्टम जल्द लॉन्च होगा. इसके लिए बीमा नियामक और बीमा कंपनियां काम कर रही हैं.


नई दिल्ली : भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में दो नई सुविधाएं पेश करने के लिए इंडस्ट्री प्लेयर्स के साथ काम कर रहा है. ये हैं देश भर में किसी भी स्वास्थ्य बीमा या जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जारी सभी हेल्थ पॉलिसी के लिए अस्पतालों का नेटवर्क और 100% कैशलेस सेटलमेंट सिस्टम. इन सुविधाओं के लागू होने से पॉलिसी होल्डर को देश के किसी भी हिस्से में स्थिति हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा 100 फीसदी कैशलेश मिल सकेगा.

राष्ट्रीय स्तर जनरल कैशलेस नेटवर्क

फिलहाल भारत में 49 फीसदी अस्पतालों में कैशलेस सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध है. जनरल और हेल्थ इश्योरर्स अत्यधिक महंगे चिकित्सा बिलों से बचने के लिए लिस्टेड हॉस्पिटल्स की सूची में बदलाव करते रहते हैं. इससे बचने के लिए बीमा नियामक, जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (GIC) के साथ मिलकर आपके स्वास्थ्य बीमा क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर जनरल कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क नेटवर्क लाने की तैयारी कर रहा है.


यह जनरल कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क कैसे काम करेगा

जूनो जनरल इंश्योरेंस की एमडी और सीईओ शनाई घोष कहती हैं कि पहले चरण में इंश्योरर्स के बीच अस्पतालों की एक कंसोलिडेटेड लिस्ट बनाई जा रही है. जीआईसी के माध्यम से एक सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क निर्माण होगा जो अस्पतालों और सभी लाइसेंस प्राप्त हेल्थ और जनरल इंश्योरर्स के साथ इंडस्ट्री स्तर पर समझौता होगा. जीआई परिषद के सदस्य इस समझौते का हिस्सा होंगे. शनाई घोष कहती हैं कि एक बार पूरी तरह लागू होने के बाद प्रत्येक बीमा कंपनी के ग्राहक के पास सिंगल सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क तक पहुंच होगी. जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ने अस्पतालों का एक साझा पैनल बनाने के लिए पहले ही समिति गठित कर दी है.


जनरल कैशलेस नेटवर्क से पॉलिसीधारकों को क्या लाभ होगा?

इससे हेल्थ इंश्योरेंस ग्राहकों को क्या फायदा होगा? इसका उत्तर देते हुए शनाई घोष कहती हैं कि इस पहल के साथ हम ग्राहकों को एक इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क दे पाएंगे. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि ग्राहकों के क्लेम का अनुभव परेशानी मुक्त हो. कैशलेस नेटवर्क के गठन से ग्राहक कई तरीकों से लाभ होना तय है. यदि ग्राहकों के पास कोई भी बीमा होगा तो उनकी सभी कैशलेस हॉस्पिटल्स तक पहुंच होगी.


खर्च में कमी आएगी और धोखाधड़ी के मामले कम होंगे?

इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क के लिए इंडस्ट्री लेवल प्राइसिंग तय होगी. एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस के रिटेल बिजनेस के अध्यक्ष पार्थानिल घोष कहते हैं कि इंडस्ट्री यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेगी कि सभी अस्पताल कैशलेस नेटवर्क के हिस्से के रूप में उपलब्ध हों. इससे होने वाला खर्च बहुत कम हो जाएगा और धोखाधड़ी भी न्यूनतम हो जाएगी. इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि वास्तविक ग्राहकों को अस्पतालों में चिकित्सा उपचार प्राप्त करते समय न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े.


100% कैशलेस स्वास्थ्य बीमा दावा निपटान प्रणाली कैसे काम करेगी?

जनरल कैशलेस नेटवर्क को सभी इंश्योरेंस प्लेयर्स एक्सेस कर सकते हैं. इसके जरिए नियामक 100% कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट सिस्टम शुरू करने की भी योजना बना रहा है. एचडीएफसी एर्गो के पार्थानिल घोष कहते हैं कि वर्तमान में अधिकांश बीमा कंपनियों के लिए कैशलेस क्लेम सेटलमेंट लगभग 65% से 70% है. धोखाधड़ी के मामलों से निपटने और पॉलिसी होल्डर के लिए अपनी जेब से होने वाले खर्च को कम करने के लिए IRDAI के साथ बीमा कंपनियां काम कर रही है ताकि 100% कैशलेस सेटलमेंट मिल सके.



































#insurance #lifeinsurance #insuranceagent #healthinsurance #insurancebroker #carinsurance #autoinsurance #homeinsurance #businessinsurance #farmersinsurance #insuranceagency #travelinsurance #insuranceclaim #insurancelife #titleinsurance #insuranceagents #commercialinsurance #insurancecompany #lifeinsuranceagent #insuranceclaims #insurancepolicy #homeownersinsurance #petinsurance #insurancequote #rentersinsurance #insurancebrokers #insurances #dentalinsurance #medicalinsurance #insurancecoverage #floodinsurance #noinsurance #insurancework #generalinsurance #disabilityinsurance #boatinsurance #insuranceadvisor #farmersinsuranceopen #insurancesales #propertyinsurance

Comments

Popular posts from this blog

UIDAI NSEIT Exam Apply 2025: आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर परीक्षा कैसे दें? पूरी जानकारी हिंदी में

UIDAI NSEIT Exam Apply 2025: आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर परीक्षा कैसे दें? पूरी जानकारी हिंदी में अगर आप नया आधार सेंटर खोलना , CSC पर Aadhaar Update/Enrollment कार्य शुरू करना , या Aadhaar Supervisor / Operator बनना चाहते हैं, तो आपको UIDAI की ओर से आयोजित NSEIT Exam पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करते ही आपको UIDAI Supervisor या Operator Certificate मिल जाता है, जिसकी मदद से आप नए आधार केंद्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे— UIDAI NSEIT Exam क्या है? Aadhar Supervisor / Operator कैसे बनें? परीक्षा के लिए योग्यता क्या है? Online Registration कैसे करें? Exam Fee, Syllabus और Exam Pattern Certificate प्राप्त करने का तरीका UIDAI NSEIT Exam 2025 – ओवरव्यू सर्विस नाम NSEIT UIDAI Exam Apply परीक्षा Aadhar Supervisor / Operator Exam संबन्धित विभाग UIDAI वर्ष 2025 आधिकारिक वेबसाइट nseitexams.com UIDAI NSEIT Exam क्या है? UIDAI द्वारा आधार से जुड़े Enrollment एवं Update कार्य के लिए Operator या Supervisor को...

बंगाल चुनाव 2026: क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण और भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर?

बंगाल चुनाव 2026: क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण और भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर? प्रस्तावना West Bengal में होने वाला विधानसभा चुनाव 2026 सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे राष्ट्रीय राजनीति और भारत की आर्थिक दिशा तय करने वाला बड़ा चुनाव भी कहा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में बंगाल देश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है, जहां सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस चुनाव के परिणाम का असर केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निवेश, उद्योग, रोजगार, शेयर बाजार, केंद्र-राज्य संबंध और पूर्वी भारत के विकास मॉडल पर भी दिखाई दे सकता है। बंगाल चुनाव 2026 क्यों है इतना महत्वपूर्ण? 1. राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र Mamata Banerjee की पार्टी और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के लिए बंगाल में मजबूत पकड़ बनाना 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। 2. पूर्वी भारत की आर्थिक ताकत Kolkata पूर्वी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक और लॉजिस्टिक हब माना जाता...

💡 e-Aadhaar क्या है? पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स (2025)

💡 e-Aadhaar क्या है? पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स (2025) क्या e-Aadhaar वैध है? इसे कैसे डाउनलोड करें? जानिए 2025 की सभी जरूरी बातें एक ही जगह! 🔹 e-Aadhaar क्या है? e-Aadhaar आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी है, जिसे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा जारी किया जाता है। यह एक पासवर्ड-प्रोटेक्टेड PDF फाइल होती है, जिसमें आपका आधार नंबर, बायोमेट्रिक डिटेल्स, फोटो और QR कोड होता है। यह वैधता में फिजिकल आधार कार्ड के बराबर है , और देशभर में सभी सरकारी व निजी संस्थानों में पहचान पत्र के रूप में स्वीकार्य है। ✅ क्या e-Aadhaar वैध है? हाँ, पूरी तरह से। UIDAI और आधार अधिनियम के अनुसार, e-Aadhaar उतना ही मान्य है जितना कि आपका प्लास्टिक/पेपर आधार कार्ड। 📌 यह डिजिटल रूप से UIDAI द्वारा साइन किया गया होता है, जिससे इसकी सत्यता (authenticity) साबित होती है। 📍 जहां भी डिजिटल डॉक्यूमेंट स्वीकार हैं, वहां e-Aadhaar को बिना किसी समस्या के उपयोग किया जा सकता है – चाहे वह बैंक हो, पासपोर्ट कार्यालय, सरकारी स्कीमें या मोबाइल सिम लेना। 🔄 2025 के ताजा अपडेट्स | e-Aadha...