Skip to main content

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन हुआ आसान, नई सुविधा शुरू

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन हुआ आसान, नई सुविधा शुरू

Aadhaar Update




यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे लोग चिंतित होते थे कि आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर जाएगा, तो उन्हें पता नहीं चलेगा. अब इस सुविधा से लोग इसका पता काफी काफी आसानी से लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल या ई-मेल आईडी उनके आधार से जुड़ा है.’’


आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन हुआ आसान, नई सुविधा शुरू


नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नई सुविधा की शुरुआत की जिसकी मदद से लोग आधार से जुड़े मोबाइल फोन और ई-मेल आईडी का आसानी से सत्यापन कर सकेंगे. कुछ मामलों में ऐसा देखा गया कि लोगों को पता ही नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है. इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे लोग चिंतित होते थे कि आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर जाएगा, तो उन्हें पता नहीं चलेगा. अब इस सुविधा से लोग इसका पता काफी काफी आसानी से लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल या ई-मेल आईडी उनके आधार से जुड़ा है.''


बयान के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट या एम-आधार ऐप के जरिए ‘ईमेल/मोबाइल नंबर' सत्यापन विशेषता के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. किसी मोबाइल नंबर के जुड़े नहीं होने की स्थिति में भी यह सुविधा लोगों को सूचित करती है और उन्हें मोबाइल नंबर अद्यतन कराने के बारे में जानकारी देती है.


बयान के मुताबिक, ‘‘यदि मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित है तो निवासियों को स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा. उस संदेश में लिखा होगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है. यदि किसी को अपना वह मोबाइल नंबर याद नहीं है, जो उन्होंने आधार संख्या लेते समय दिया था तो उस स्थिति में वह मोबाइल के अंतिम तीन अंकों को 'माई आधार' पोर्टल या एम आधार ऐप पर नई सुविधा के तहत देख सकता है.'' यूआईडीएआई के अनुसार ईमेल और मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिये निकटतम आधार केंद्र पर जाने की जरूरत होगी.

Comments

Popular posts from this blog

UIDAI NSEIT Exam Apply 2025: आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर परीक्षा कैसे दें? पूरी जानकारी हिंदी में

UIDAI NSEIT Exam Apply 2025: आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर परीक्षा कैसे दें? पूरी जानकारी हिंदी में अगर आप नया आधार सेंटर खोलना , CSC पर Aadhaar Update/Enrollment कार्य शुरू करना , या Aadhaar Supervisor / Operator बनना चाहते हैं, तो आपको UIDAI की ओर से आयोजित NSEIT Exam पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करते ही आपको UIDAI Supervisor या Operator Certificate मिल जाता है, जिसकी मदद से आप नए आधार केंद्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे— UIDAI NSEIT Exam क्या है? Aadhar Supervisor / Operator कैसे बनें? परीक्षा के लिए योग्यता क्या है? Online Registration कैसे करें? Exam Fee, Syllabus और Exam Pattern Certificate प्राप्त करने का तरीका UIDAI NSEIT Exam 2025 – ओवरव्यू सर्विस नाम NSEIT UIDAI Exam Apply परीक्षा Aadhar Supervisor / Operator Exam संबन्धित विभाग UIDAI वर्ष 2025 आधिकारिक वेबसाइट nseitexams.com UIDAI NSEIT Exam क्या है? UIDAI द्वारा आधार से जुड़े Enrollment एवं Update कार्य के लिए Operator या Supervisor को...

बंगाल चुनाव 2026: क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण और भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर?

बंगाल चुनाव 2026: क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण और भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर? प्रस्तावना West Bengal में होने वाला विधानसभा चुनाव 2026 सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे राष्ट्रीय राजनीति और भारत की आर्थिक दिशा तय करने वाला बड़ा चुनाव भी कहा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में बंगाल देश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है, जहां सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस चुनाव के परिणाम का असर केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निवेश, उद्योग, रोजगार, शेयर बाजार, केंद्र-राज्य संबंध और पूर्वी भारत के विकास मॉडल पर भी दिखाई दे सकता है। बंगाल चुनाव 2026 क्यों है इतना महत्वपूर्ण? 1. राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र Mamata Banerjee की पार्टी और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के लिए बंगाल में मजबूत पकड़ बनाना 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। 2. पूर्वी भारत की आर्थिक ताकत Kolkata पूर्वी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक और लॉजिस्टिक हब माना जाता...

💡 e-Aadhaar क्या है? पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स (2025)

💡 e-Aadhaar क्या है? पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स (2025) क्या e-Aadhaar वैध है? इसे कैसे डाउनलोड करें? जानिए 2025 की सभी जरूरी बातें एक ही जगह! 🔹 e-Aadhaar क्या है? e-Aadhaar आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी है, जिसे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा जारी किया जाता है। यह एक पासवर्ड-प्रोटेक्टेड PDF फाइल होती है, जिसमें आपका आधार नंबर, बायोमेट्रिक डिटेल्स, फोटो और QR कोड होता है। यह वैधता में फिजिकल आधार कार्ड के बराबर है , और देशभर में सभी सरकारी व निजी संस्थानों में पहचान पत्र के रूप में स्वीकार्य है। ✅ क्या e-Aadhaar वैध है? हाँ, पूरी तरह से। UIDAI और आधार अधिनियम के अनुसार, e-Aadhaar उतना ही मान्य है जितना कि आपका प्लास्टिक/पेपर आधार कार्ड। 📌 यह डिजिटल रूप से UIDAI द्वारा साइन किया गया होता है, जिससे इसकी सत्यता (authenticity) साबित होती है। 📍 जहां भी डिजिटल डॉक्यूमेंट स्वीकार हैं, वहां e-Aadhaar को बिना किसी समस्या के उपयोग किया जा सकता है – चाहे वह बैंक हो, पासपोर्ट कार्यालय, सरकारी स्कीमें या मोबाइल सिम लेना। 🔄 2025 के ताजा अपडेट्स | e-Aadha...