पॉलिसीधारक को किसी भी हॉस्पिटल में 100% कैशलेस ट्रीटमेंट और क्लेम सेटलमेंट मिलेगा, Health Insurance में नई सुविधाएं ला रहा बीमा नियामक
पॉलिसीधारक को किसी भी हॉस्पिटल में 100% कैशलेस ट्रीटमेंट और क्लेम सेटलमेंट मिलेगा, Health Insurance में नई सुविधाएं ला रहा बीमा नियामक Health Insurance Claim Settlement & Cashless Treatment: देशभर में कॉमन कैशलेस नेटवर्क और 100% कैशलेस सिस्टम जल्द लॉन्च होगा. इसके लिए बीमा नियामक और बीमा कंपनियां काम कर रही हैं. नई दिल्ली : भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में दो नई सुविधाएं पेश करने के लिए इंडस्ट्री प्लेयर्स के साथ काम कर रहा है. ये हैं देश भर में किसी भी स्वास्थ्य बीमा या जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जारी सभी हेल्थ पॉलिसी के लिए अस्पतालों का नेटवर्क और 100% कैशलेस सेटलमेंट सिस्टम. इन सुविधाओं के लागू होने से पॉलिसी होल्डर को देश के किसी भी हिस्से में स्थिति हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा 100 फीसदी कैशलेश मिल सकेगा. राष्ट्रीय स्तर जनरल कैशलेस नेटवर्क फिलहाल भारत में 49 फीसदी अस्पतालों में कैशलेस सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध है. जनरल और हेल्थ इश्योरर्स अत्यधिक महंगे चिकित्सा बिलों से बचने के लिए लिस्टेड हॉस्पिटल्स की सूची में बदलाव करते रहते हैं...